आयुष्मान कार्ड : कैंपों के माध्यम से करीब 200 कार्ड बनाए गए
BOL PANIPAT : 14 नवम्बर। एक लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए सोमवार से कैंप लगाने शुरू किए जा चुके हैं। ये कैंप 16 नवंबर तक लगाए जाएंगे।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉक्टर मनीष पासी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयुष्मान कार्ड स्थानीय सरकारी अस्पताल, सीएचसी मतलौडा, शहरी समुदायिक केंद्र सेक्टर 25, सरकारी अस्पताल समालखा और पीएचसी नौल्था में बनाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि इन कैंपों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंचार्ज भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को इन कैंपों के माध्यम से करीब 200 कार्ड बनाए गए हैं।

Comments