Monday, August 24, 2026
Newspaper and Magzine


हितेश ने गणित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में बाजी मारी |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में गणित विभाग द्वारा राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | प्रतियोगिता में 130 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई | प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गूगल फॉर्म द्वारा किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनका संपूर्ण विकास होता है उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया |

 गणित विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विषय के प्रति रुचि को बढ़ाना है उन्होंने बताया कि गणित एक ऐसा विषय है जिससे विद्यार्थियों में रचनात्मकता काएवं सृजनात्मकता का विकास होता है प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक प्रकार की दिमागी कसरत है जो विद्यार्थी के ज्ञान को तो बढ़ाती ही है और साथ – साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होती है.

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक से हितेश ने प्रथम स्थान, अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ से साहिल गर्ग व पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक से नीतू ने द्वितीय स्थान तथा दयाल सिंह कॉलेज, करनाल से रिया व पंडित चिरंजी लाल गवर्नमेंट कॉलेज, करनाल से आरती तथा भावना, पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक से योगेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता का संचालन  प्रो. सौरव, प्रो. दीपाली तथा प्रो. कीर्ति ने किया | विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |

Comments