Monday, August 24, 2026
Newspaper and Magzine


निर्माणाधीन हॉस्पिटल से कॉपर पाइप चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार. 7 किलो कॉपर पाइप बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 24, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 24 अगस्त: थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने टीडीआई में निर्माणाधीन हॉस्पिटल से एएसी फिटिंग की कॉपर पाइप चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान फरीदपुर निवासी विशाल तथा दूसरे आरोपी की पहचान नाबालिग के रूप में हुई है।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध दो युवक प्लास्टिक के कट्टों में सामान लेकर टोल प्लाजा के नजदीक टीडीआई पुल के पास घूम रहे हैं। सामान चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान विशाल पुत्र सतीश निवासी फरीदपुर तथा दूसरे ने नाबालिग के रूप में बताई।
दोनों के प्लास्टिक कट्टों की जांच करने पर उनमें कॉपर पाइप पूछताछ करने पर आरोपियों ने कॉपर पाइप टीडीआई में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी करना स्वीकार किया। मिली। पाइप का वजन करने पर 7 किलोग्राम पाया गया। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में डॉक्टर प्रीतम अरोड़ा निवासी एल्डिगो की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विशाल ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया। आरोपी विशाल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसकी बेल हो गई।

Comments


Leave a Reply