Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रों के लिए सामूहिक चर्चा का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : वाणिज्य विभाग ने किया सामूहिक चर्चा का आयोजन आज भी कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर मुनीष गुप्ता के निरीक्षण में एक सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया | चर्चा में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया | निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर सुखजिंदर सिंह और निशा गुप्ता ने निभाई | प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया | वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया | प्रतियोगिता में अभिषेक जैन ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

Comments