पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मतलौडा थाना का औपचारिक निरीक्षण किया
BOL PANIPAT : 30 जून 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मतलौडा थाना का औपचारिक निरीक्षण कर जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी,थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों के साथ क्राईम मिटींग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन वीरवार को थाना मतलौडा का औपचारिक निरीक्षण करने के लिए मतलौडा थाना में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड की फाइलों का गहनता से अवलोकन करने के साथ ही कार्य करने में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, अब तक क्या कार्रवाही हुई है और कितनी बाकी है, इस बारे पुछताछ करने के बाद जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होने थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों से कहा की सभी और अधिक मेहनत व जिम्मेवारी के साथ कार्य को करें ताकि क्षेत्र की जनता को इसका फायदा पहुंच सके। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को पब्लिक के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने व बेहतर तरीके से पेश आने बारे भी हिदायत दी गई। इस दौरान थाने की बैरिक, मैस व मालखाना से लेकर थाने के प्रत्येक कमरे की साफ सफाई का भी जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मतलौडा थाना का निरीक्षण करने के बाद क्राइम कंट्रोल के संबंध में जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों, थाना के मुंशी व एमएम के साथ थाना परिसर में क्राईम मिटींग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मिटींग में उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज, थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक, थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद, थर्मल चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर जयबीर, उरलाना चौकी इंचार्ज एएसआई प्रदीप कुमार व उक्त थानों के मुंशी व मालखाना मोहर्र मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने मिटींग में सर्वप्रथम कानून एंव व्यवस्था व दर्ज मूकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि महिला विरूद्ध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाए।
उन्होने सख्त आदेश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाही करे। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय समय सीमा में जांच पूरी कर उसका न्यायालय में चालान पेश करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। अपराधिक प्रकार की घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। निरंतर गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को काबु करे। थाना में सफाई का भी विशेष ध्यान रखें व रिकार्ड को पूरी तरतीब से संभाल कर रखे।
भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा। वैल्फेयर संबंधी किसी को कोई समस्या है तो नि:संकोच उन्हें बताए परंतु ड्यूटी के दौरान कोताही को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Comments