मेडिकल स्टोर पर संचालक को चोट मारकर नगदी लूटने का मामला : आरोपी गिरफ्तार.
-4 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग किया डंडा बरामद.
BOL PANIPAT : 30 जून 2022, थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने काबड़ी रोड पर रामपुरा कॉलोनी में स्थित हुरिया मेडिकल स्टोर पर गत दिनों स्टोर संचालक मदन मोहन के सिर में चोट मारकर नगदी लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को बुधवार साय गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनवर पुत्र अहमद निवासी किरायेदार रामस्वरूप चौक पानीपत के रूप में हुई।
थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया पुछताछ में आरोपी ने बताया उसने लूटी गई 9500 रूपए की नगदी में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। लूटी गई राशि में से बचे 4000 रूपए व वारदात में प्रयोग किया लकड़ी का डंडा आरोपी अनवर की निशानदेही पर उसके किराये के कमरे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अनवर को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्योयिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना पुराना औधोगिक में मदन मोहन निवासी भाटिया कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
भाटिया कॉलोनी निवासी मदन मोहन पुत्र हंसराज ने थाना पुराना औधोगिक में शिकायत देकर बताया था की उसने काबड़ी रोड पर स्थित रामपुरा कॉलोनी में हुरियां मैडिकल स्टोर के नाम से दवाईयों की दुकान की हुई है। 14 जून की साय करीब 7 बजे वह दुकान पर पूजा पाठ कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक दुकान के अंदर आया और पिछे से उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। सिर में डंडा लगते ही वह जमीन पर गिर गया इसके बाद आरोपी ने लात, घुस्से मारे और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
मदन मोहन ने शिकायत में बताया था कि उन्हे शक है कि उक्त हमला नेहा चौधरी पत्नी बलवान सिंह व उसके बेटे दीपक ने करवाया है। उनके साथ उनका मकान को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत पर आईपीसी की धारा 323,452,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर नेहा चौधरी व उसके बेटे को शामिल जांच कर पुछताछ व गहनता से जांच की गई। 27 जून को मदन मोहन ने थाने में आकर बताया की मारपीट करने वाला आरोपी दुकान के गल्ले से 9500 रूपए भी लूटकर ले गया था।
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहखन अनवर पुत्र अहमद निवासी किरायेदार रामस्वरूप चौक पानीपत के रूप में हुई है। दर्ज मुकदमें में आईपीसी की धारा 394 इजाद कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments