Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 जूलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफतार किया। आरोपी की पहचान मनी पुत्र सीताराम निवासी टोला पुर्णिया बिहार हाल किरायेदार एकता विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी मनी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर गोहाना मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक बाइक पर सवार होकर अनाज मंडी कट के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सहित आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान मनी पुत्र सीताराम निवासी टोला पुर्णिया बिहार हाल किरायेदार एकता विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक एक सप्ताह पहले साई कॉलोनी में घर के बाहर गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में रामकुमार पुत्र विजय निवासी रायगंज उतर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल साई कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले उझा रोड पर बने किराये के कमरों में रह रहे युवकों के रात के समय मोबाइल फोन चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में राम सज्जन पुत्र दशरथ निवासी भिखपुर इलाहबाद यूपी हाल किरायेदार उझा रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने इसके अतिरिक्त 15 दिन पहले अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर समालखा आदर्श नगर में स्थिति एक वर्कशाप से टायर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वर्कशाप से टायर चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में वजीर पुत्र भीम सिंह निवासी विकाश नगर समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। टायर चोरी की वारदात में इसके साथी आरोपी अर्जुन व साजिद को थाना समालखा पुलिस द्वारा गत दिनों गिरफतार किया जा चुका है।

Comments