Monday, August 24, 2026
Newspaper and Magzine


मलेरिया व डेंगू को लेकर जागरुक रहें जिलावासी: उपायुक्त सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 3 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला के लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से जिला वासियों को बचाना बहुत जरूरी है। मलेरिया व डेंगू जैसी बिमारियों का सत्र नवम्बर माह तक ज्यादा रहता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने इंतजामों में कोई भी कसर ना छोड़ी जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में इन बीमारियों के प्रकोप से बचाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर व बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वच्छता में अपना अहम योगदान अवश्य दें। 

Comments