Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम किसान योजना के लाभार्थी 31 मार्च तक कराएं ई-केवाईसी : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 5, 2022 Tags: , , , , ,

कृषि विभाग ई-केवाईसी के लिए किसानों को करें जागरूक

BOL PANIPAT , 5 मार्च। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजनाओं के तहत पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत सभी लाभार्थी किसान 31 मार्च तक एचटीटीपीएस://पीएमकिसानडॉटजीओवीडॉटइन/ पर वैैरिफिकेशन अवश्य करवाएं ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।
उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान योजनाओं के तहत ई-केवाईसी का कार्य करना है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करें। यह कार्य पीएम-किसान पोर्टल तथा संबंधित ऐप के माध्यम से नि:शुल्क रूप में किया जा सकता है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी वेरिफिकेशन का कार्य किया जा सकता है। डीसी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसानों को इसकी जानकारी मिल सके।

Comments