Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस में तैनात 8 मुख्य सिपाही पदोन्नत होकर बने एएसआई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 15, 2022 Tags: , , , , ,

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सभी के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं

BOL PANIPAT : 15 जुलाई 2022, जिला पुलिस में तैनात 8 मुख्य सिपाही पदोन्नत होकर बने एएसआई . पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सभी के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही मंदीप, मुख्य सिपाही जगमोहन, मुख्य सिपाही शीशपाल, मुख्य सिपाही रणदीप, मुख्य सिपाही सुनील, मुख्य सिपाही राजबीर, मुख्य सिपाही ऋषिपाल व मुख्य सिपाही रूपेश के कंधों पर स्टार लगा एएसआई पदोन्नत करते हुए बधाई दी। उन्होने इस अवसर पर पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में पुलिस विभाग एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने नव पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेवारीयां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपनी जिम्मेवारीयों को उचित प्रकार से निभाएगें और इस कसौटी पर खरे उतरेंगे। इस दौरान रीडर सुभाष व सुरक्षा शाखा इंजार्ज प्रमोद भी मौजूद रहे।

Comments