Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने संजय चौक के पास से चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित पुत्र वेदपाल निवासी गढ़ी सिकंदरपुर पानीपत के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया उनकी एक टीम सोमवार सुबह गश्त के दौरान रेलवे रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड संजय चौक के पास फ्लाई ओवर पुल के नीचे स्पलेंडर बाइक सवार संदिग्ध किस्म का युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान रोहित पुत्र वेदपाल निवासी गढ़ी सिकंदरपुर पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक करीब एक महिना पहले ग्लोबल हॉस्पिटल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में गांव बाध निवासी प्रमोद पुत्र मुकेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना किला में गांव बांध निवासी प्रमोद ने 11 जून को शिकायत देकर बताया था कि उसने अपनी स्पलेंडर बाइक 10 जून की रात ग्लोबल हॉस्पिटल के बाहर खड़ी की थी। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना किला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपी रोहित के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी रोहित को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments