Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


15 अगस्त से पूर्व निपटाएं जमाबन्दियों का काम: उपायुक्त सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जमाबन्दियों का काम 15 अगस्त से पूर्व निपटाएं ताकि इसकी पेंडेंसी समाप्त की जा सके। साथ ही साथ सभी अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि शामलात भूमि पर किसी भी तरह का कोई कब्जा न हो। जिन लोगों ने शामलात भूमि पर कब्जा किया है, उनका सर्वे कर रिकार्ड तैयार करें।

उन्होंने कहा कि शामलात जमीन सरकार की भूमि है और इसे बचाकर रखना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से किए गए कब्जों का पूरा रिकार्ड तैयार करें। उन्होंने कहा कि जमाबंदियों का काम भी जहां-जहां लम्बित है, उसे 15 अगस्त से पूर्व समाप्त करने की चेष्टा करें। लोगों को भी इससे राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दफ्तरों में लोगों के चक्कर न कटवाएं और किसी भी आमजन के काम को ना नकारें। लोग राजस्व विभाग के माध्यम से बनने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए भी कार्यालय में आते हैं। इसलिए उनके कामों को प्राथमिकत के साथ निपटाकर उनका सही मार्गदर्शन भी करें।

Comments