कन्या भ्रूण हत्या या इससे सम्बन्धित किसी भी सूचना के लिए जिला प्रशासन को अवगत करवाएं : उपायुक्त
BOL PANIPAT : 13 जुलाई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को लघु सचिवालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा करते हुए कन्या भ्रूण हत्या जैसे घिनौना कार्य करने वालों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया है और इसी धरती पर ऐसा कार्य करने वाले और इस कार्य में सहायता करने वाले लोग सहन नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसा कार्य करने वाले लोगो के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि कन्या भ्रूण हत्या या इससे सम्बन्धित किसी भी सूचना के लिए जिला प्रशासन को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा की वर्तमान समय में जिला का लिंगानुपात 936 है इसमें और ज्यादा सुधार किया जाएगा। बैठक में नगराधीश राजेश सोनी,सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा सहित महिला एवम बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी परमिंद्र कौर भी उपस्थित रही।

Comments