Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक छीनकर आग लगाने के साथ ही मारपीट व लूट करने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग की इक्को गाड़ी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जुलाई 2022, फरीदपुर सिठाना रोड पर 16 जुलाई को बाइक सवार दो चचेरे भाइयों का इक्को गाड़ी से रास्ता रोक कर मारपीट करने, नगदी लूटने और बाइक छीनकर आग लगाने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए-वन पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान विनोद पुत्र रामेहर निवासी पुठर हाल अर्जुन नगर व बोबी पुत्र राजेश निवासी नोल्था पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी एक टीम गत सोमवार को गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि शनिवार को गांव फरीदपुर के पास बाइक छीनकर उसमें आग लगाने की वारदात में शामिल फरार एक आरोपी वारदात में प्रयोग की इक्को गाड़ी लेकर डाहर गोल चक्कर के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान विनोद पुत्र रामेहर निवासी पुठर के रूप में बताते हुए अपने साथी बोबी निवासी नोल्था व नीरज नीवासी डाहर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने आरोपी विनोद को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी विनोद की निशानदेही मंगलवार सायँ आरोपी बोबी पुत्र राजेश निवासी नोल्था को सैक्टर 18 से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की इक्को गाड़ी बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना सैक्टर 13/17 में नरेंद्र निवासी सिठाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

थाना सैक्टर 13/17 में गांव सिठाना निवासी नरेंद्र पुत्र रामेहर ने 16 जुलाई को शिकायत देकर बताया था कि वह अपने चचेरे भाई तरूण के साथ इंश्योरेंस एजेंट का पेपर देने के लिए घर से बाइक पर सवार होकर करनाल जा रहे था। करीब 1 बजे काबड़ी शनि मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होने आगे चल रही सफेद रंग की इक्को गाड़ी को ओवरटेक किया । इक्को गाड़ी में सवार युवको ने गाली देते हुए उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने फरीदपुर गांव के गुरूद्वारे से थोड़ा आगे निकलते ही इक्को गाड़ी बाइक के आगे अड़ा दी। इक्को गाड़ी सवार तीनों युवको ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उससे 3 हजार रूपए छीन लिए। तीनो आरोपी नशे की हालत में थे। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती उनको गाड़ी में डालने लगे दो बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से छूटे और वहा से भागने लगे तो आरोपियों ने उनकी बाइक छीनकर इक्को गाड़ी में डाल और वहा से भागने लगे। दोनो भाइयों ने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा किया तो आरोपियों ने गाड़ी से बाइक उतार बाइक की पेट्रोल वाली पाईप निकालकर उसमे आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना सैक्टर 13/17 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए,435, 323,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments