Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


महिला ने पुलिस कर्मचारियों के सामने ही होमगार्ड के जवान की पिटाई की.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत जी टी रोड पर लाल बत्ती चौक को पार करने वाली एक महिला द्वारा पुलिस के जवानों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने होमगार्ड पर थप्पड़ की बरसात कर दी। महिला ने पुलिस कर्मचारियों के सामने ही होमगार्ड के जवान की जमकर पिटाई की। यही नहीं जब महिला को समझाने व रोकने की  कोशिश की गई तो आरोपी महिला ने एक स्थानीय जजपा नेता के नाम से धमकी देनी शुरू कर दी।  हंगामा करने के बाद महिला 4 से 5 पुलिसकर्मी की मौजूदगी में  मौके से भागने में कामयाब हो गई। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कैमरों में कैद हो गई है।

मामला शहर के संविधान चौक का है, जहां एक महिला ने लाल बत्ती क्रॉस करने के बाद जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मी धर्मबीर ने मामले की जानकारी देते हुए  बताया कि महिला अपने पति के साथ सड़क से गुजर रही थी। दोनों ने संविधान चौक पर लालबत्ती पार की। जब होमगार्ड के जवान ने इन्हें रोका गया तो महिला और उसके पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच महिला बार-बार पुलिस को धमकी भी दे रही थी। ट्रैफिक पुलिस एएसआई कृष्ण ने बताया कि गलती करने के बावजूद महिला ने पुलिस कर्मचारियों के साथ ना सिर्फ बदतमीजी की बल्कि कई जवानों  के थप्पड़ भी जडे। महिला एक स्थानीय जजपा नेता  का नाम लेकर पुलिस को धमकी दे रही थी। बार-बार नेता के साथ फोन पर बात करने का दबाव बना रही थी।

हैरानी की बात यह है कि जब महिला सरेआम  होमगार्ड  पर हाथ उठा रही थी, तब मौके पर कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके बावजूद महिला लगातार हंगामा करती रही। मौके पर महिला पुलिस ना होने के चलते आरोपी महिला आसानी से वहां से भागने में कामयाब भी हो गई।

Comments