Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


25 जुलाई से 29 जुलाई तक व्यावसायिक सप्ताह का आयोजन- डॉ ऋतु चहल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 29, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 29 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी डॉ ऋतु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि  आजादी के अमृत महोत्सव को लेकरव्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाउन पानीपत में एक कैरियर टॉक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को कैरियर लक्ष्य बनाने, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे सिलेबर की तैयारी के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान दें ताकि जॉब इन्टरव्यू में पूरे आत्मविश्वास के साथ भाग ले सकें। इस अवसर रिटायर्ड जेआर सेठी के द्वारा विद्यार्थियों को एनडीए में कैरियर बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

डॉ ऋतु चहल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों  और युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कार्यालय परिसर में वर्कशाप और सेमिनार आदि का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रार्थियों को कैरियर के लिए सही लक्ष्य बनाना, अपनी रूचि और योग्यताओं को पहचानना, सीवी/रिज्यूम बनाने बारे जानकारी देना, मार्किट में उपलब्ध निजी क्षेत्र की रिक्तियों के बारे में बेरोजगार युवाओं से सामूहिक चर्चा करना और उन्हें मार्गदर्शन देना इत्यादि गतिविधियां की जाती हैं। उन्होंने बताया कि यह व्यवसायिक मार्ग दर्शन सप्ताह विगत 25 जुलाई से मनाया जा रहा है जिसका शुक्रवार को समापन किया गया। उन्होंने बतााया कि रोजगार विभाग,हरियाणा द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले होनहार विद्यार्थियों के लिए ग्रेडअप ऐप के माध्यम से निशुल्क अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है।

Comments