रंगदारी मांगने के आरोपी को पंपलेट व मोहर उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 7 अगस्त 2022, सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर विद्यानंद कालोनी में किरयाना की दुकान पर चिट्ठी डालकर दुकानदार सुंदर से 20 लाख रूपए रंगदारी मांगने की वारदात को सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने सुलझाते हुए आरोपी गौतम पुत्र गंगाराम निवासी विद्यानंद कालोनी को शुक्रवार सायँ सनौली रोड़ से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था। पूछताछ में आरोपी गौतम ने वारदात में प्रयोग किया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का पंपलेट व मोहर अपने जानकार जगजीत निवासी पठान मोहल्ला व धीरज निवासी खेल बाजार पानीपत से तैयार करवाने बारे स्वीकारा किया था।
पूछताछ में आरोपी गौतम से खुलासा हुआ था कि उसका पड़ोसी सुंदर के साथ करीब 4/5 महीने पहले झगड़ा हो गया था। उस समय लड़ाई झगड़े बारे दोनों पक्षों की और से थाना चांदनी बाग में शिकायत दी थी। बाद में दोनों ने पंचायती तौर पर राजीनामा कर लिया था। इसकी रंजिश रखते हुए उसने सुंदर को परेशान करने व शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए सुंदर की किरयाना की दुकान पर 4 अगस्त को चिट्ठी डालकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगी थी।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी गौतम की निशानदेही पर उसके घर से गैंगस्टर के नाम के 90 पंपलेट व 1 मोहर बरामद कर पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी गौतम को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी जगजीत व धीरज के संभावित ठिकानों पर दबिस देते हुए आरोपी जगजीत को सनोली रोड पर सब्जी मंडी के पास से व आरोपी धीरज को भीम गौडा चौक के पास से गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने पैसों के लालच में आकर पंपलेट व मोहर बनाकर आरोपी गौतम को देने बारे स्वीकारा कर लिया है।
आरोपी जगजीत ने वार्ड 11 में प्रिटिंग प्रेस की दुकान व आरोपी धीरज ने वार्ड 9 में मोहर बनाने की दुकान की हुई है। आरोपियो के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया पंपलेट व मोहर तैयार करने में प्रयोग किया एक सीपीयू, एक प्रिंटर व एक मोहर बनाने की मशीन बरामद कर दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कालोनी निवासी सुंदर पुत्र इमरत ने शिकायत देकर बताया था उसने घर के बाहर किरयाने की दुकान की हुई है। सुबह 8 बजे तक व शाम को 8 बजे से 10 बजे तक वह दुकान पर बैठता है और दिन के समय ससुर महाबीर दुकान पर बैठता है। दिन में वह बरसत रोड पर कंबल फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। 4 अगस्त को दिन में करीब 12 बजे उसके ससुर ने फोन कर सूचना दी की ब्रेड के कांउटर के पास धमकी भरा खत पड़ा मिला है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा और पढ़कर देखा जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने के साथ ही चिट्ठी में लिखा था पैसे नही दिये या पुलिस को शिकायत दी तो लड़के सहित पूरे परिवार को जांन से मारने देगे। सुंदर की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 386 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments