कालेज में छात्र पर लाठी डंडो से हमला करने की वारदात में शामिल फरार चल रहे और तीन आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 28 मई 2022, कालेज में छात्र पर लाठी डंडो से हमला करने की वारदात में शामिल फरार चल रहे और तीन आरोपी गिरफ्तार। थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कॉलेज में छात्र पर लाठी डंडो से हमला करने की वारदात में शामिल फरार चल रहे और तीन आरोपियों को गुप्त सूचना पर दबिस देकर समालखा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकाश पुत्र शिशपाल निवासी कुहाड़ पाना व निखिल पुत्र प्रवीन निवासी गीता कॉलोनी समालखा विजय पुत्र रामनिवास निवासी समालखा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक डंडा बरामद कर तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया वारदात में मुख्य आरोपी सागर जागलान समेत आरोपी जयदीप निवासी कुहाड़ पाना समालखा को गत दिनों गिरफ्तार कर आरोपी सागर के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया दरात व आरोपी जयदीप के कब्जे से डंडा बरामद कर दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।
शिवम पुत्र विरेंद्र निवासी अलीपुर खालसा करनाल की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है.
थाना समालखा में शिवम पुत्र विरेंद्र निवासी अलीपुर खालसा करनाल ने शिकायत देकर बताया था कि वह पाईट कॉलेज समालखा में पढता है। 4 मई को कॉलेज में अपने दोस्तो के साथ ब्रेक में केंटीन में चाय पीने के लिए जा रहा था। वह दोस्त वैभव, विशाल व विपुल के साथ पार्किंग ऐरिया में पहुंचा तो वहा सागर जागलान अपने 10/15 साथियों के साथ उनके पास आया और उसके साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। आरोपी सागर जागलान ने जान से मारने की नियत से हाथ में पकड़ी तलवार से सीधा वार कर दिया तलवार उसके सिर पर लगी। सागर जागलान के साथ आए उसके साथियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने वैभव, विशाल व विपुल को भी लाठी डंडो से चोट मारी। उनमें से एक आरोपी ने पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। साथियों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शिवम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 148,149,323,324,325,308,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments