ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन : सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार. सट्टा में प्रयुक्त 3 प्लेट व दाव पर लगी 2200 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT , 21 दिसंबर : किशनपुरा चौकी पुलिस ने नई सब्जी मंडी से किशनपुरा की तरफ जाने वाली सड़क पर सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त तीन प्लेट व दाव पर लगी 2200 रूपए की नगदी बरामद की है। आरोपी की पहचान कच्चा कैंप पूरेवाल कॉलोनी निवासी गोपाल के रूप में हुई है।
किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि शनिवार को किशनपुरा चौकी पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान नई सब्जी मंडी में थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की सब्जी मंडी से किशनपुरा की तरफ जाने वाली सड़क किनारे एक युवक प्लास्टिक प्लेटों से लोगों के साथ सट्टा खाईवाली कर रहा है।
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां एक युवक प्लास्टिक की तीन प्लेट जिसके दोनों तरफ अलग अलग रंग था को लेकर राहगिरों को जोर जोर से आवाज लगाते कह रहा था अपनी किस्मत आजमाओं 100 रूपए लगाओं को जीतने पर 200 रूपए पाओं। पुलिस ने मौके पर सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कच्चा कैंप पूरेवाल कॉलोनी निवासी गोपाल पुत्र सोमपाल के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा खाइवाली में प्रयुक्त 3 प्लेट व दाव पर लगी 2200 रूपए की नगदी बरामद हुई।
इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम 2025 के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments