रघुनाथ धाम में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में सैक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में तिरंगा लहराया।
BOL PANIPAT : पानीपत देश में एकता रहे, धर्म जाति के नाम परकभी कोई लड़ाई झगड़ा न हो, सभी संगठित रहें, तिरंगे के नीचे सभी एक साथ चलें, आगे बढ़ें, इसी आगाज के साथ दशहरा कमेटी सनौली रोड के सभी सदस्यों ने मिलकर सैक्टर 25 स्थित, रघुनाथ धाम में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में सैक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में तिरंगा लहराया।
आजादी के अमृत महोत्सव की इस पावन वेला में दशहरा कमेटी सनौली रोड के सभी सदस्य रघुनाथ धाम के प्रांगण में एकत्र हुए। जहां वीर स्वतंत्रता सेनानियों को देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। प्रधान रमेश माटा ने कहा कि उन अमर बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज हम आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं। इस अवसर पर वयोवृद्ध सदस्य महासचिव शाम सुन्दर बतरा ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारों के साथ रघुनाथ धाम का प्रांगण गूंज उठा। इस अवसर पर तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम दास गुलाटी, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, लीला कृष्ण भाटिया, वेद बांगा, बसंत रामदेव, किशन लाल शर्मा, चिमन सेठी, किशोर अरोड़ा, भारत अरोड़ा, विजय चौधरी, जयदयाल तनेजा, चूनी लाल लखीना, पवन जुनेजा, फतेहचन्द गुलाटी, रविन्द्र शर्मा, श्रवण लखीना, कैलाश लूथरा, तरूण धमीजा आदि उपस्थित थे।

Comments