मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करवाना जरूरी: डी.सी.
BOL PANIPAT , 29 अगस्त। डी. सी. एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटि रहित करने हेतु मतदाता सूचियों को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करवाने पर मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित किया जा सकता है। मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय में वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने साथ आधार कार्ड व वोटर कार्ड की प्रति साथ लाना सुनिश्चित करें। मतदाता स्वयं भी एन. वी. एस. पी. पोर्टल पर ऑनलाइन फार्म 6 बी भरकर आधार कार्ड को मतदाता सूची के साथ जोड़ सकते हैं।

Comments