आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तिरंगा झंडा लहरा कर पूरे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
BOL PANIPAT :जी टी रोड स्थित आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी इकाई, एनएसएस इकाई, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं संस्कारशाला क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में 75 वा स्वतंत्रता दिवस देश का तिरंगा झंडा लहरा कर पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस देश भर में किसी उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।पूरे देश में आजादी के जश्न को भव्य रूप देने की जोर शोर से तैयारी की जा रही है।सभी प्रमुख इमारतों और स्थानों को तिरंगे की रोशनी से बिल्कुल दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। इसी के तहत् हमारे महाविद्यालय में भारतीय ध्वज लहरा कर और मिठाई बांट कर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को मनाया गया।
अवसर पर एनसीसी इकाई के लेफ्टिनेंट राजेश ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक स्वतंत्रता का उत्सव है जो हर 25 साल में मनाया जाता है ताकि हमारी आज की पीढ़ी के बच्चे या जान सके कि भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कितने संघर्षों एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के ऑफिसर डॉ जोगेश ने कहा कि ब्रिटिश की गुलामी से आजादी पाना भारत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था लेकिन भारतीयों के अथक प्रयासों और दृढ़ निश्चय से देश स्वतंत्र हुआ। सभी देशवासियों के लिए यह गौरव का क्षण होता है जिसे लोग राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर मनाते हैं। इसी अवसर पर संस्कारशाला क्लब के संयोजक अश्विनी गुप्ता ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का मतलब है स्वतंत्रता सेनानियों से प्राप्त प्रेरणा का अमृत स्वतंत्रता का अमृत यानी नए विचारों का अमृत , नए संकल्पों का अमृत, स्वतंत्रता का अमृत है इसमें भारत आत्मनिर्भर होने का संकल्प लेता है । यह अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पहले शुरू हुआ था और 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। इस अवसर के सफल आयोजन में सुरेंद्र जी ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर डा रंजू, प्रो विनय भारती, प्रो सोनिया वर्मा, प्रो निशा, प्रो मनीत कौर, प्रो नीतू भाटिया, प्रो अंशिका, प्रो रितु, प्रो भावना, प्रो मोहित एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments