Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर क्राइम के प्रति सचेत करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 16, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में दिनांक 16 अगस्त 2022 को विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति सचेत करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी मौजूद रहें। कार्यशाला के संचालककर्ता साइबर सुरक्षा एवं अपराध अन्वेषक सन्नी त्यागी जी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति विशेष जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में परिवार के आधार कार्ड को जोखिम में न डालें। उन्होंने साइबर क्राइम की जानकारी हेतु वेबसाइट बच्चों को बताई और कहा कि किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें क्योंकि वे इस एप्लीकेशन के माध्यम से आपके व्यक्तिगत डाटा का दुरुपयोग भी कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी असामाजिक मैसेज को अग्रेषित न करें। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को आज के माहौल के प्रति सचेत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का परिस्थितियों के प्रति सचेत होना अनिवार्य है। बच्चों को अपने दैनिक जीवन से संबंधित बातों को अपने माता-पिता के साथ साँझा करनी चाहिए ताकि कठिनाइयों से बचा जा सकें। उन्होंने सन्नी त्यागी का बच्चों के भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन हेतु हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर सुपरवाइजरी हेड अमिता सिंह और अध्यापकगण एवं बच्चे मौजूद रहे।

Comments