Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए टैगलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बी.कॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए टैगलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इसमें काल्पनिक उत्पादों के बारे में विद्यार्थियों को प्रभावी टैगलाईन बनाने के निर्देश दिए गए | इस प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया | कॉलेज प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गर्ग विद्यार्थियों  के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा  कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा समय-समय पर महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए |

ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के अंदर की प्रतिभा निखर कर आती है एवं इन  प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है | वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन कर सकते है  एवं इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। | प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा की मेंटर प्रो. साक्षी मुंजाल ने किया | इसमें अंकुश शर्मा ने प्रथम, प्रीती मित्तल ने द्वितीय तथा संजीत तंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

Comments