कंप्यूटर विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन स्लोगन स्पीकिंग प्रतियोगिता करवाई गई
BOL PANIPAT : स्थानीय आईबी पीजी महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन स्लोगन स्पीकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसका थीम था ” 15 August देश भक्ति”। इस प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर नीतू मनोचा द्वारा किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु, दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरूक्षेत्र, द्वितीय स्थान भारत, आई बी पीजी कॉलेज पानीपत और तृतीय स्थान अमन, एल एस कॉलेज, बिहार ने प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी ने इन विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ऐसी प्रतियोगिताएं उनमें छिपी हुई प्रतिभा को जागरूक करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज का युवा देशभक्ति का महत्व नहीं समझता जो उन्हें समझाना जरूरी है। कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर विक्रम कुमार ने कहा कि देश भक्ति राष्ट्र के विकास की दिशा में काम करना और निस्वार्थ भाव से उसकी सेवा करना है। देशभक्ति से लोगों में एक साथ काम करने की भावना जागरूक होती है।

Comments