Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अगस्त 2022, सीआईए थ्री की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि काला आम्ब मोड़ पर संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक उर्फ दीपराज निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक वार्ड 11 में रामलाल स्कूल के पीछे एक मकान के बाहर गली से चोरी करने स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में कपिल निवासी बुआना जीन्द हाल किरायेदार वार्ड 11 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना किला में कपिल निवासी बुआना जीन्द हाल किरायेदार वार्ड 11 पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि उसने अपनी स्पलेंडर बाइक घर के बाहर गली में खड़ी की थी। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना किला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

आरोपी दीपक के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments