चोरी की ऑटो सहित दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 23 अगस्त 2022, सीआईए टू की टीम ने चोरी की ऑटो सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजू निवासी गीता कॉलोनी व राहुल निवासी धमीजा कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी है। नशा करने के लिए पैसे नही थे तो दोनों ने मिलकर एक सप्ताह पहले जसबीर कॉलोनी से रात के समय ऑटो चोरी कर ली। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ऑटो बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से दोनों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक ऑटो में सवार होकर राज नगर फाटक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर ऑटो सवार दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचा राजू पुत्र रामू निवासी गीता कॉलोनी व राहुल पुत्र शीशपाल निवासी धमीजा कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। ऑटो के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त ऑटो एक सप्ताह पहले रात के समय जसबीर कॉलोनी से चोरी करने बारे स्वीकारा। ऑटो चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में जगबीर कॉलोनी निवासी गोपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना तहसील कैंप में जसबीर कॉलोनी निवासी गोपाल ने शिकायत देकर बताया था उसने 15 अगस्त की साय अपना ऑटो घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो ऑटो नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय ऑटो को चोरी कर ले गए। गोपाल की शिकायत पर थान तहसील कैंप में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments