Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल फोन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी काबू ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 अप्रैल 2022, मोबाइल फोन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी काबू । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पानीपत पुजा वशिष्ठ ने बताया की वीरवार को सीआईए 2 पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गोहाना रोड पानीपत के पास मौजूद थी ।

इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विग्ध किस्म का युवक गोहाना रोड नजदीक NFL पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है । पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित ने दिनांक 20-03-2022 को एचपी पैट्रोल पम्प के पास से एक युवक से फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र पालेराम गांव सुताना थाना पुराना औधोगिक पानीपत के रूप में हुई ।आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है

प्रारम्भिक पुलिस पुछताछ मे आरोपी राहुल पुत्र पालेराम गांव सुताना थाना पुराना औधोगिक पानीपत ने बताया कि 20.03.2022 को रात के समय एचपी पेट्रोल पम्प गोहाना रोङ से उसने अपने साथी शिवकुमार के साथ मिलकर अपना शौक पुरा करने के लिये मोटर साईकिल पर सवार होकर एक राह चलते लडके का मोबाईल फोन छीन लिया था। जो आरोपी राहुल उपरोक्त को दिनांक 31.03.2022 को गुप्त सुचना पर गोहाना रोड नजदीक NFL नाका से गिरफतार किया गया। आरोपी राहुल उपरोक्त को पेश अदालत करके 3 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है जिसमे मुकदमा हजा का छीना गया मोबाईल फोन बरामद किया जायेगा।

पुजा वशिष्ठ आईपीएस ने फोन छीनने की उक्त वारदात बारे बताया कि दिनांक 21.03.2022 को अँकित S/O राज मोहन मडल निवासी न्यु संजय कालोनी पानीपत ने शिकायत दे बताया था कि दिनाँक 20.03.2022 को समय करीब 10 बजे रात गोहाना रोङ से अपने घर संजय कालोनी जा रहा था जब वह HP पैट्रोल पम्प के पास पहुँचा तो दो लङके मोटर साईकल पर आए और उसका मोबाईल फोन छीनकर ले गए जिस शिकायत पर थाना माडल टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की धरपकड के लिए प्रयास शुरु कर दिए थे ।

Comments