मनीष ग्रोवर ने ली जिला भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग
BOL PANIPAT : 23 अगस्त, सभी वरिष्ट कार्यकर्ता चाहे वो कोर कमेटी के सदस्य हो,मण्डल अध्यक्ष हो, मोर्चो के अध्यक्ष हो सभी अपने अपने क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओ का ब्यौरा एकत्रित करे। जिताऊ कार्यकर्ताओ को आगे बढ़ाए ये शब्द आगामी पंचयती राज चुनाव हेतु जिला पानीपत के प्रभारी पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार मनीष ग्रोवर ने जिला भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों व मण्डल अध्यक्ष ,मोर्चो के जिला अध्यक्ष,जिला कार्यसमिति के सदस्य की अलग अलग बैठक लेते हुए स्थानीय विश्राम गृह में कहे ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में संभावित प्रत्याशियों की सूचना देनी है कि सभी कार्यकर्ता अभी से इस कार्यक्रम में जुट जाएं ।बैठक में पहुचने पर मनीष ग्रोवर का भाजपा रास्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ,मेयर अवनीत कौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममेहर मलिक ,सुलेख डिडवाड़ा, लोकेश नांगरु मेघराज गुप्ता ,अशोक कुच्छल,अवतार शास्त्री जिला महामंत्री रविंदर भाटिया व कृष्ण छोक्कर ने बूके देकर स्वागत किया । कोर कमेटी के बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता नीतिसैन भाटिया ,जिला प्रभारी भाजपा जवाहर सैनी, पूर्व जिला अध्य्क्ष गजेन्द्र सलूजा ने संबोधित किया
बैठकों की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्य्क्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव पर्व होता है ।हम पूरे चुनाव को बड़े साहस के साथ लड़ते है ।पंचायती राज चुनाव लोकतंत्र का आधार होते है ।इसमें सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुट जाएं ।चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता जो जिला परिषद,पंचायत समिति,सरपंच या पंच का चुनाव लड़ना चाहते है वो अपना नाम संगठन को भेजे। बैठक में मुख्य रूप से दुष्यन्त भट, महावीर सिंह दहिया, रफाकत हुसैन, गंगा राम स्वामी,बलिंद्र आर्य ,बलवान कौशिक,संजय त्यागी,महावीर भार्गव,कुलदीप जांगड़ा,सोमबीर मलिक,पीताम्बर रावल आदि उपस्थित थे ।

Comments