Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


पार्षद विजय जैन का पानीपत ग्रामीण हल्के में जोरदार स्वागत किया

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 23, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हल्के में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण हलके के नेता , उद्योगपति, समाजसेवी व पार्षद विजय जैन ने अपने अभियान के तहत राजीव कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी और बेरी वाली मस्जिद पर जन संपर्क करके लोगों से मिले. योगेश राणा, पिंटू राणा और प्रदीप राणा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने विजय जैन का जोरदार स्वागत किया. युवाओं को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है. नौजवानों के बल पर ही देश और समाज तरक्की कर सकता है. जिस देश का युवा जागृति रहता है वह देश सदैव तरक्की करता है.

उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिशानिर्देशों पर ग्रामीण हलके की जनता की सेवा के लिए आया हूं . सदैव गरीब व असहाय लोगों की सेवा करता रहूंगा . उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हल्के की बाहरी कॉलोनियों में सरकार द्वारा अनेक विकास कार्य करवाए गए . इस अवसर पर युवा नेता राजू राणा, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर रमेश डांगी ,बलदेव अरोड़ा, हनुमान, जसबीर राणा, कल्लू राणा, राजेंद्र चक्की वाला, चंदगी राम प्रजापत, कैलाश हलवाई, राजवीर कश्यप ,दीवान सिंह मल्होत्रा, राजकुमार अग्रवाल, सोनू कश्यप, पुष्पा मेंबर पंचायत, एडवोकेट कृष्ण दत्त शर्मा, राजेंद्र कबीरपंथी, धर्मपाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे.

Comments