अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा प्रांत का 53वां प्रांत अधिवेशन संपन्न हुआ।
BOL PANIPAT : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा प्रांत का 53वां प्रांत अधिवेशन गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में संपन्न हुआ। जिसमें हरियाणा भर से 150 छात्र नेता मौजूद रहे। प्रतिनिधियों के द्वारा मां भारती के जयघोष से धर्म नगरी से गूंज उठी।
पानीपत जिले का नेतृत्व जिला संयोजक अरमान कोहली ने किया उन्होंने बताया कि अधिवेशन में भारतीय जनसंचार संस्थान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं में एलआईसी की तरह जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी जैसे शब्द कहे ।
अभाविप के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत मुख्य वक्ता के तौर पर रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में बहुत सी बातें कहीं जिसमें उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल मूवी एक पिक्चर नहीं एक हकीकत है जिसमें कश्मीरी पंडितों का नहीं बहुत से हिंदू परिवारों का शोषण हुआ जिससे उन्हें अपनी मातृभूमि को छोड़ना पड़ा । वही पानीपत के कार्यकर्ता सूर्य प्रताप विभाग संगठन मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने मंच संचालन किया।
कश्मीर फाइल्स जैसे मुद्दों को भी अभाविप के इस अधिवेशन में चर्चा में लाया गया और पूरे जोश के साथ मा भारती के जयघोष लगाए गए । पानीपत से 12 कार्यकर्ता प्रतिनिधि के तौर पर गए थे शामिल हुए और अधिवेशन में अपनी भागीदारी हर्ष और उल्लास से दायर की । अधिवेशन में कार्यकारिणी की घोषणा हुई और राहुल तंवर ,जपनीत और भावना को प्रदेश कार्यकारिणी का दायित्व दिया गया ।

Comments