Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


 सांप के द्वारा काटने से युवती की मौत 

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 27, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : गांव मतलौडा के बड़ा मोहल्ला स्थित अपने घर में सो रही युवती को सांप ने काट लिया। जिसके बाद वह चिल्लाई। आंख खुली तो देखा कि उसकी बाजू पर सांप लिपटा हुआ था। सांप काटते ही वहां से चला गया।

परिजनों ने सांप को तलाशा तो वह घर के बेड के नीचे था। जिसके बाद सांप को डंडों से मार डाला। युवती को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments