Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल: फसल पजीकरण कराने का आज अंतिम मौका

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 30, 2022 Tags: , , , ,

जिले में 38 फीसदी किसानों ने ही कराया पंजीकरण

BOL PANIPAT , 30 अगस्त। सरकार और कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूक करने के बावजूद जिले में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर लगभग 38 फीसदी किसानों ने ही अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि सरकार द्वारा पंजीकरण के लिए गई 31 अगस्त डेडलाइन (अंतिम तिथि) रखी गई थी जो बुधवार को खत्म हो जाएगी। ऐसे में किसानों के लिए बुधवार का दिन ही बचा है कि वे अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करवा लें, अन्यथा भविष्य में उन्हें अपनी फसल की बिक्री करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया था। विभाग के अधिकारियों व स्टाफ द्वारा किसानों को लगातार जागरूक किया गया कि वे सरल केंद्रों पर जाकर या खुद साइट पर जाकर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाएं ताकि फसल बिक्री में उन्हें कोई दिक्कत न हो। परंतु इसके बावजूद जिला पानीपत में 38 प्रतिशत किसानों की जमीन का ही रजिस्ट्रेशन हो पाया है। अब किसानों के पास एक ही दिन बचा है। ऐसे में विभाग का भी प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करवा लें। उन्होंने जिले के किसानों से अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाने का अनुरोध किया है।

Comments