Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


खेल पुरस्कारों के लिए 20 तक करें आवेदन: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at September 1, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 1 सितम्बर। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 हेतु खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 सितम्बर निर्धारित की गई है। इस बारे में अधिसूचना वैबसाइट वाईएएसडॉटएनआईसीडॉटइन पर अपलोड कर दी गई है। उपायुक्त सुशील सारवान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन पुरस्कारों के लिए पात्र खिलाडिय़ों/कोच/संस्थाओं/विश्वविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस वर्ष से इसके लिए आवेदन एक विशेष पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन मोड में ही आमंत्रित किए जा रहे हैं। पुरस्कार संबंधी दिशा – निर्देशों के अनुसार पात्र आवेदकों को अधिकारियों / व्यक्तियों की सिफारिश के बिना केवल पोर्टल डीबीडे सवाईए एस डॉट स्पोर्टसडॉटजी ओवी डॉटइन पर ही स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति है । उन्होंने बताया कि’ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 4 साल की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार 4 वर्षों तक निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेताओं को तैयार करने के लिए कोच को दिया जाता है।  राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार उन कॉर्पोरेट संस्थाओं और व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल के प्रचार – प्रसार और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी किसी विश्वविद्यालय को अंतर- विश्वविद्यालय टूर्नामैंटों में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन के लिए दी जाती है।

Comments