Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 मई : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 मई : जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि कृषि एंव किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए एस . एम . ए . एम . व अन्य स्कीमों के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्रो के लिए आवेदन आमंत्रित किए है । उन्होंने बताया कि अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए 9 मई तक थी जो अब विभाग द्वारा 20 मई निर्धारित की गई है । उन्होंने कहा कि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 20 मई तक कर सकते है । उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा समैम योजना के तहत डायरैक्ट सीड राईस मशीन ( जीरी बोने की मशीन ) , बीटी कॉटन मशीन , ट्रैक्टर चालित पंप , ट्रेक्टर माउंटड रोटरी वीडर ( 2 रो व 3 रो ) , पॉवर टीलर 12 हॉस पावर , ब्रीकेट मेकिंग मशीन , रीपर कम बाईंडर , मेज प्लांटर , मेज थ्रेसर , न्युमैटिक प्लाटर पर अनुदान दिया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान के नाम हरियाणा में ही रजिस्टर्ड ट्रैक्टर की वैध आरसी , बैंक खाता , आई . एफ ए.सी. कोड , पैन कार्ड एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी । इसके अतिरिक्त एक किसान अधिकतम तीन कृषि यंत्र ही ले सकता है , जिन किसानों ने पिछले पांच वर्षों में इन कृषि यंत्रों पर अनुदान लिया है वे इसके पात्र नहीं होगें । सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसान को 2.5 लाख रुपये तक के कृषि यंत्रों पर 2500 रुपए टोकन राशि एवं 5 लाख तक के कृषि यंत्रों के लिए 5000 रुपए अलग – अलग कृषि यंत्रों की कीमत के अनुसार ऑनलाइन ही जमा करवाने होंगे ।

Comments