Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू : चार वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 3, 2022 Tags: , , , , ,

-चौपाल, हस्पताल व तालाब से लोहे के जाल व गेट चोरी करते थे

BOL PANIPAT : 3 सितम्बर 2022, सीआईए टू पुलिस की टीम ने चौपाल, हस्पताल व तालाब से लोहे के जाल व गेट चोरी करने वाले वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान बिलाल व मशरूफ निवासी जलालपुर टू – हाल कुटानी रोड पहलवान चौक पानीपत व सलीम निवासी तामशाबाद पानीपत के रूप में हुई। आरोपियो से चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ तीनों नशा करने के आदी है। नशा करने के लिये पैसे नही थे तो तीनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी दिन के समय रेकी कर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने चौपाल, हस्पताल व तालाब से चोरी किये लोहे के जाल व गेट अज्ञात राह चलते कबाड़ी को बेचकर ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपियों के कब्जे से बचे 3 हजार रूपए व चोरीशुदा लोहे के दो जाल बरामद कर तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इस प्रकार आए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सीआईए टू की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान गोहाना मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक कुटानी रोड पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान बिलाल व मशरूफ पुत्र मेहरबान निवासी जलालपुर टू हाल कुटानी रोड पहलवान चौक पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी तामशाबाद निवासी सलीम पुत्र सलामुद्दीन के साथ मिलकर गत सोमवार की रात गांव तामशाबाद में गंदे पानी के लिए बने होद पर लगे लोहे के 8 जाल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा किया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दंबिस देते हुए आरोपी सलीम को सनौली में जलालपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। वारदात बारे थाना सनौली में तामशाबाद निवासी होद पर ट्यूबवेल ऑपरेटर तैनात बलजीत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। गहनता से पूछताछ की तो तीनों आरोपियो ने चोरी की 3 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकार किया। चोरी की वारदात बारे थाना सनौली, बापौली व इसराना में मुकदमें दर्ज है।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :

  1. तीनों आरोपियों ने मिलकर 29 अगस्त की रात गांव तामशाबाद में गंदे पानी के होद पर लगे लोहे के 8 जाल चोरी किये। थाना सनोली में बलजीत निवासी तामशाबाद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हैं।
  2. तीनों आरोपियों ने मिलकर 30 मई की रात गांव गढ़ी भलौर में एक मकान से चारा काटने की मशीन की मोटर चोरी की। थाना बापौली में सुमन पत्नी मंजीत निवासी गढ़ी भलौर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. तीनों आरोपियों ने मिलकर मई में गांव हड़ताड़ी में पशुओं के हस्पताल से लोहे का गेट चोरी किया। हस्पताल में तैनात डॉक्टर अनिल की शिकायत पर थाना इसराना में मुकदमा दर्ज है।
  4. तीनों आरोपियों ने मिलकर मई में गांव भाऊपुर में चौपाल घर से लोहे का गेट चोरी किया। थाना इसराना में रामेश्वर निवासी भाऊपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments