कृषि विज्ञान केन्द्र उझा में व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे: डीसी
BOL PANIPAT , 6 सितम्बर। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र उझा में किसानों एवं कृषि में कार्यरत महिलाओं व ग्रामीण युवकों – युवतियों की कार्यकुशलता बढ़ाने एवं उनकी आर्थिक अवस्था सुधारने के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं एवं पुरूषों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए 8 व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 प्रार्थी होंगे व प्रशिक्षण की अवधि 5 दिन होगी।
उन्होंने बताया कि पानीपत जिले के अनुसूचित जाति के जो युवक – युवतियां इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पहले भाग ले चुके हैं व लाभ प्राप्त कर चुके हैं वह दूसरी बार आवेदन ना करें। व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सिलाई-कढाई, बेकरी उत्पाद, फल एवं सब्जी प्रशिक्षण, डेरी फार्मिंग, उचित स्प्रे तकनीक, नर्सरी प्रबंधन आदि कोर्स शामिल किए गए हैं।

Comments