राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए और तीव्रता से कार्य करने की जरूरत : डॉक्टर किरण सिंह
-सीईओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक और योजनाओं की प्रगति जानी
BOL PANIPAT , 1 मई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर किरण सिंह ने वीरवार को डीआरडीए द्वारा जिला स्तर पर मनरेगा योजना के अन्तर्गत ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा, चण्डीगढ द्वारा वित्तिय वर्ष 2025-26 में आई.ई.सी. के तहत जारी कलैण्डर अनुसार खण्ड सार ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित गतिविधियों को करवाने को लेकर जिला स्तर पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों,कर्मचारियों की बैठक ली गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला परिषद सीईओ ने जिले में संचालित की जा रही हरियाणा सरकार की विकास योजनाओं के बारे में भी समीक्षा की और तीव्रता से योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए।
डॉक्टर किरण सिंह ने बताया कि अधिकारियों को योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए और कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने विकास क्षेत्रों में मनरेगा योजना के तहत जारी माहवार कलैण्डर अनुसार फोटो, वीडियो सहित गतिविधियां करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाना है। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित की जारी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करना है ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर डिप्टी सीईओ कंचन लता, उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, रणसिंह वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments