Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अध्यापक और बच्चों के बीच में आचार व्यवहार सामान्य हो। किसी भी तरह की हिंसा की प्रवृत्ति आपस में ना आए :डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 सितंबर। डीसी सुशील सारवान ने बुधवार को समालखा के लघु सचिवालय स्थित सभागार में सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यों और उनके प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रिंसिपल अपने स्कूलों में यह सुनिश्चित करें कि अध्यापक और बच्चों के बीच में आचार व्यवहार सामान्य हो। किसी भी तरह की हिंसा की प्रवृत्ति आपस में ना आए।
       उन्होंने कहा कि सभी प्रिंसिपल यह सुनिश्चित करें कि  अध्यापकों और बच्चों के बीच मैत्री व्यवहार स्थापित हो। सभी आपस में समन्वय स्थापित कर शिक्षा के प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाएं। बच्चों के विकास और उनके छात्र जीवन में कोई भी ऐसी बात ना हो जो उनके मानसिक पटल पर नकारात्मक प्रभाव डाले। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम अश्वनी मलिक इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments