दम्पति गया था बाहर. पीछे से 14 वर्षीय बेटे के साथ की मारपीट.
BOL PANIPAT मतलौडा 07 सितम्बर (कविता), खंड के गांव नोहरा में एक दम्पति किसी कर्म से घर से बाहर गया हुआ था। पीछे से घर पे 14 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट की गई। बलराज पुत्र सतपाल वासी नोहरा ने मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में बताया की सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ किसी कर्म से करनाल गया हुआ था। घर पर उसके 14 वर्षीय बेटा लविश था। घर पर अकेला देख सावन पुत्र जोगिंद्र ने उसकी पत्नी के बारे में गलत बोलना शुरू कर दिया जिसका लविश ने विरोध किया और उसके साथ मारपीट की गई। शाम को लगभग 7 बजे पति पत्नी जब घर आए तो लविश ने घटना के बारे में बताया। वह सावन से झगड़े का बारे में बात करने के लिए निकला तो गली में सावन ,आशु ,सुमित ,अभिषेक पुत्र जोगिंद्र खड़े थे। सावन से लविश के साथ मारपीट को लेकर बात की तो उसने गुस्से में आकर अन्य के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। झगड़े का शोर सुनकर उसकी पत्नी व माँ छुड़वाने के लिए आई तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की। पड़ोस के व्यक्तियों को आता देख सभी आरोपी अपनी घर की छत पर चढ़ गए। कुछ देर भाई वहां तो आरोपियों ने छत से ईंटे बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Comments