लम्पी बीमारी से बचाने के लिए 72 हजार पाँच सौ पशुओं को लगाई वैक्सीन
जिले में टीकाकरण अभियान जोरो से जारी
BOL PANIPAT , 8 सितम्बर । जिले में पशुओं को लम्पी बीमारी से बचाने के लिए अब तक 72 हजार पाँच सौ पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह जानकारी जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला में पशुपालन विभाग द्वारा वैक्सीनेशन का काम जोरों से जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ गौवंश में लम्पी स्किन रोग का प्रकोप देखा गया है। ऐसे में जिले के गौशाला संचालक व पशुपालक अपने पशुओं की देखभाल में सावधानी बरतें।
पशुपालन विभाग की ओर से डॉक्टर अशोक लोहान ने बताया कि लम्पी स्किन संक्रामक बीमारी है। जिस भी गौवंश में इस बीमारी के लक्षण दिखें तो पशुओं को एहतियात के तौर पर बीमारी से ग्रस्त पशु को दूर रखना जरूरी है। जिले में इस बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा टीकारण अभियान चलाया जा रहा है। जिले की सभी गौशालाओं में फोगिंग व सोडियम हाइक्लोराइड का स्प्रे करवाया गया है। इस बीमारी को लेकर जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पशुओं को इस बीमारी से बचाव के लिए मुख्यालय द्वारा जिला को वैक्सीन की 80 हजार डोज प्राप्त हुई है। अब तक जिले में कुल 72 हजार पाँच सौ पशुओं को वैक्सीनेट किया गया है। जिले के 06 गांवों में अभी तक 18 पशु इस बीमारी से संक्रमित मिले हैं जिनमें से 15 पशु रिकवर कर गए हैं। इसी प्रकार एक गौशाला में 15 गौवंश संक्रमित मिले हैं, इन सभी 6 केस की रिकवरी हो चुकी हैं।

Comments