Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


1 लाख 40 हजार शब्द व 470 आर्टिकल वाला है हमारा संविधान: उपायुक्त एंव निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 25, 2025 Tags: , , , ,

-प्रशासन ने किया हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

-उपायुक्त ने कार्यक्रम में संविधान प्रस्तावना वाचन किया

-कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को बेहतरीन कार्य करने पर स्म्मानित किया गया

BOL PANIPAT , 25 जनवरी। स्थानीय आर्य कन्या स्कूल के सभागार में शनिवार को जिला प्रशासन की और से हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने  बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया व संविधान प्रस्तावना वाचन किया। इस मौके पर उपायुक्त का बुके देकर अभिनन्दन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि 26 नवंबर 1950 को हमने संविधान को अपनाया व 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ। आज 75 वर्ष हो चुके हैं। अब तक संविधान में 105 के करीब अमेंडमेंट हो चुके हैं। पहले संविधान के 8 शडूल थे जो अब बढकर 12 हो चुके हैं। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में संविधान के अंदर 1 लाख 40 हजार कुल शब्द है व हमारा संविधान 470 आर्टिकल वाला संविधान है।
उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में संविधान सभा के सदस्य मॅास्टर नंदलाल के सुपौत्र संजीव मांगू जो कि वर्तमान में राजस्थान में जिला सत्र एवं न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं, को भी प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से आज इस कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन किसी कारणवश वो इस कार्यक्रम में आ नहीं सके। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं इस कार्यक्रम के लिए प्रेषित भी की हैं।

    उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मास्टर नंदलाल जोकि पहली संसद के सदस्य होने के साथ-साथ संविधान सभा के सदस्य भी रहे हैं। इनके पुत्र राजेंद्र पाल और उनके पुत्र संजीव मांगू है इसके साथ-साथ उनके परिवार में राजेंद्र पाल के साथ-साथ ओमप्रकाश,कैलाश सहित 6भाई और 4 बहने शशि,नीलम कासनी,सुमन और नीरू हैं। जिनमें नीलम कासनी हरियाणा में आईएस के पद पर भी रही हैं।
    उपायुक्त ने संविधान प्रस्तावना वाचन करते हुए प्रस्तावना कि की भारत के लोग,भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी,पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक  राज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठïा और अवसर की समता प्रापत करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्टï्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी इस सविधान सभा में आज तारीख 20 नवंबर 1949 ई.(मिति मार्गशीर्षशुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत,अधिनियमित और आत्मर्पित करते हैं। इस मौके पर स्कूलों के बच्चों ने स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुत किया व शानदार सांस्कृति प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पहुंचने पर उपायुक्त व प्रशासनिक अधिकारियों को बुके देकर अभिनन्दन किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इस मौक पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments