राज्य सरकार निरंतर खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 9 सितंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि राज्य सरकार निरंतर खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। हर्ष का विषय यह है कि ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा 88.44 मीटर के थ्रो के साथ डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से देश के अलावा हरियाणा का नाम विश्व में एक बार फिर रोशन हुआ है। उपायुक्त सुशील सारवान नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर जिला वासियों व उनके परिजनों को बधाई दी है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि पानीपत के लाल नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीता था। ओलंपिक के बाद उन्होंने लगातार कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में उपलब्धियां हासिल की। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि नीरज चोपड़ा के दमदार प्रदर्शन के फलस्वरुप ही आज हरियाणा की खेल क्षेत्रों में एक अनूठी पहचान बनी है।

Comments