Friday, August 14, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लायर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 अगस्त : सीआईए थ्री पुलिस ने अवैध असला सप्लाई के आरोपी को वीरवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव छाजपुर खुर्द निवासी सतेंद्र के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 15 जुलाई को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर बापौली अनाज मंडी में शेड के पास से गांव छाजपुर कला निवासी अक्षय पुत्र सतपाल को अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह गुरूग्राम में दर्ज हत्या के एक मामले में जेल में बंद था, बीते मार्च माह में जेल से बेल पर बाहर आया था। उसने रंजिश के कारण यह देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद 2 माह पहले गांव छाजपुर खुर्द निवासी सतेंद्र पुत्र सतपाल से 60 हजार रूपए में खरीदा था। पुलिस ने थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी अक्षय को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सतेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि अब असला सप्लायर आरोपी सतेंद्र ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए यह देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद उत्तराखंड में एक अज्ञात युवक से कम पैसों में खरीदकर अक्षय को 60 हजार रूपए में बेचा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने अवैध असला बेचकर हासिल की नकदी खर्च कर दी। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments


Leave a Reply