हर घर तिरंगा अभियान को स्कूलों के माध्यम से आगे बढ़ाएं : डीसी सुशील सारवान
BOL PANIPAT : 4 अगस्त। डीसी सुशील सारवान ने वीरवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल के सभागार में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह हर घर तिरंगा अभियान को स्कूलों के माध्यम से आगे बढ़ाएं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जो स्कूल है उनमें संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ समन्वय कर प्रत्येक छात्र के घर में तिरंगा झंडा देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी भी अपनी रिपोर्ट 14 अगस्त तक बना कर दें की किन-किन स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्या कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और उनकी फोटो भी शेयर करना सुनिश्चित करें।
डीसी सुशील सारवान ने कहा कि स्कूलों में जहां भी पौधारोपण के कार्यक्रम रखे जा रहे हैं उन कार्यक्रमों में भी पौधे के साथ पौधा लगाने वाले व्यक्ति को झंडा जरूर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रभक्ति से जुड़ा कार्यक्रम है जिसमें हर आमजन का सहयोग अपेक्षित है। इस बैठक में एडीसी हिना हुड्डा जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी सीटीएम राजेश सोनी अतिरिक्त सीईओ रविंद्र मलिक नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, बीडीपीओ समालखा पूनम चंदा, बीडीपीओ रितू लाठर, सहित विभिन्न अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments