Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


आने वाले समय में पानीपत ज्यूट से बनने वाले उत्पादों का हब बनेगा : सांसद संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 सितंबर–सरकार के निरन्तर प्रयासों के कारण हरियाणा का तेजी से औद्योगिक विकास हुआ है।पानीपत टैक्सटाइल हब है और दिल्ली के नजदीक होने के कारण यहां प्रतिवर्ष हजारों देशी-विदेशी बायर भी आते हैं। इस तरह के सम्मेलन भारत के विभिन्न यार्न, रंगों व् रसायनों निर्माताओं तथा हथकरघा बुनकरों के बीच व्यापारिक संबंध बनाने व् बढ़ाने में महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते है। आने वाले समय में पानीपत ज्यूट से बनने वाले उत्पादों का भी हब बनेगा।
यह बात करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने हथकरघा बुनकरों व् निर्माताओं के लिए नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से हथकरघा बुनकरों व निर्माताओं के लिए स्थानीय डेज होटल में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में सांसद मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब समय तेजी से बदल रहा है। इसलिए सारी दुनिया में ई-मार्किटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-मार्कि टिंग कागजलैस और कोन्टैक्टलैस एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें खरीददार व विके्रता दोनों का रिकार्ड बनाया जाता है। इसलिए उद्योगपतियों को नई हरियाणा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम नीति को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देना चाहिए और प्रदेश के तेजी से औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों को सरकार की योजनाओं का भी लाभ उठाना चाहिए।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि जूट की दरिया और बाथमेट का भी निर्यात पानीपत से होने लगा है। कृषि के बाद औद्योगिक क्षेत्र ही लोगों को सबसे अधिक रोजगार देता है और भारत को मेक इन इंडिया बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश के उद्योगपतियों और कुशल कारीगरों व नागरिकों का आहवान किया है कि वे भारत में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए जो प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं, उन्हें सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दें ताकि हम गरीबी मुक्त भारत का निर्माण कर सकें। इस कार्यक्रम में पश्चिमी बंगाल सहित देश के अन्य भागों से जूट सेलर पहुंचे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ।

Comments