कबीरपंथी जुलाहा समाज को एक नई पहचान साथ बुलन्दियों पर पहुँचाने के लिये सभी मिलकर दिन रात कार्य करेंगे-ओमवीर सिंह पंवार
महासभा के कार्यकरणी सदस्यों की प्रथम में बैठक में लिये गये अहम फैसले
BOL PANIPAT :12 सितम्बर2022- नवगठित संगठन, कबीरपंथी जुलाहा समाज विकास महासभा की प्रथम बैठक आज कबीर आश्रम 68, ग्रीन पार्क तहसील कैम्प पानीपत में ओमपाल पवार (बाबरपुर वाले) की अध्यक्षता में बड़े ही सौहार्द पूर्ण एवं बड़े ही जोश व उत्साहपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुई महासभा में नियुक्त 31 कार्यकरणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर समाज की भलाई के लिये और संगठन की कार्यप्रणाली से संबंधित अपने अपने सुझाव व विचार व्यक्त करते हुए भविष्य के लिये समाज को नई दिशा व दशा पर गहन मंथन करके समाजहित में कई अहम फैसले लिये गये महासभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह पंवार ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते कहा कि समाज मे ओर अधिक रचनात्मक कार्य करने के लिये भी रूप रेखा तैयार कर समाज को आगे बढ़ाने का प्रारूप बनाकर कबीरपंथी जुलाहा समाज को एक नई पहचान के साथ बुलन्दियों पर पहुचाने के लिये समाज व महासभा के सभी सदस्यों के मिलकर दिन रात कार्य करेंगे । ओमवीर सिंह पंवार ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य करें । उपस्थित सभी महासभा के सदस्यों ने अध्यक्ष को अपने अपने सम्बोधन में आश्वासन दिया कि हम सब आपके साथ हैं और सभी मिलकर कार्य करेंगे । कबीर पंथी जुलाहा समाज विकास महासभा के उपाध्यक्ष भगत राजकुमार कटारिया ने बैठक का संचालन करते हुये सभी पदाधिकारियों के नामों की उनके पदनाम सहित घोषणा की जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । महासभा के महासचिव महेंद्र गहल्याण ने बैठक में उपस्थित को व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भविष्य में महासभा के माध्यम से समाज के उत्थान के लिये कार्य करते हुये महासभा के विस्तार करने पर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा ।
बैठक में मुख्य रूप से महासभा अध्यक्ष व समाजसेवी ओमवीर सिंह पंवार, पदम सिंह , राजकुमार कटारिया , देशराज तंवर, महेंद्र गाहल्याण, मास्टर ओमप्रकाश, धीर सिंह , जयभगवान , भगतराज , भोपाल राठी , नरसिंह डागर, मदन वत्स , ओमकार गाहल्याण , चेतन दास ,किरणपाल पंवार , पाले राम पंवार , रामकुमार तंवर ,रमेश डागर , महेन्द्र दास गढ़ी केवल, धर्मवीर रावल , एडवोकेट रोहतास कुमार , मास्टर नवीन मुंढाल , मास्टर हरिओम , मास्टर अजय मुहाल , संजय चौहान , नरेन्द्र पंवार , अमित पंवार , विकास कर्ण , सतीश कुमार देहरा वाले, नीरज कुमार , इन्द्रपाल तोमर , अरविंद कुमार आदि सम्मानित व्यक्तियों ने हिस्सा लिया । अन्त में अध्यक्ष ने सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक धन्यवाद किया ।

Comments