ऋषिकुल स्कूल के 32 खिलाड़ियों का राज्य स्तर खेलों के लिए चयन
BOL PANIPAT : मतलौडा 15 सितम्बर(कविता), ऋषिकुल पब्लिक स्कूल अहर कुराना के 32 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर खेलने के लिए चयन हुआ है। स्कूल प्रिंसिपल जसमेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की स्कूल के खिलाड़ियों ने बास्केटबाल ,एथलेटिक्स ,कबड्डी ,कुश्ती व हैंडबाल में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अलग अलग खेलों में 32 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

Comments