डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल NSS विद्यार्थियों द्वारा स्कूल परिसर में किया गया पौधारोपण
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में दिनांक 30 जुलाई 2024 को स्कूल की NSS टीम द्वारा पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों में स्वयंसेवक बनने की भावना विकसित करने के हेतु स्कूल परिसर में NSS टीम का गठन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह टीम सुचारू रूप से स्कूल परिसर में कार्यरत है और समय-समय पर ‘पर्यावरण बचाओ’ हेतु यह टीम अपना सहयोग प्रदान करती है। वातावरण को हरा-भरा बनाने हेतु आज स्कूल में पौधा रोपण किया गया। पेड़-पौधे हमारे लिए जीवनदायिनी औषधि है।पेड़- पौधे कार्बन डाइक्साइड ग्रहण करके आक्सीजन प्रदान करते हैं। जिनकी बदौलत हम आज साँस ले पा रहे हैं। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हमें प्राकृतिक धरोहर को बचाने की अति आवश्यकता है ताकि जो धरोहर हमारे पूर्वजों ने हमें प्रदान की है वहीं प्राकृतिक धरोहर हम अपनी भावी पीढ़ी को प्रदान कर सकें। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड एवं अध्यापकगण और बच्चे मौजूद रहे।

Comments