बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू. चोरी की 2 बाइक बरामद.
15 सितम्बर 2022, सीआईए टू की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ बांदरी निवासी लदवा चंबा हिमाचल प्रदेश व दीपक निवासी जगजीवन राम कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों नशा करने के आदी है। नशा करने के लिए पैसे नही थे तो आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर जगजीवन राम कॉलोनी में आरोपी दीपक के घर छुपाकर रखते थे। दोनों आरोपी चोरीशुदा बाइकों को बेचने के लिए बुधवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को महाबीर कॉलोनी में पार्क के पास से काबू कर लिया।
आरोपी राजेश उर्फ बांदरी पर बाइक व घरों में चोरी करने की वारदातों के संबंध में जिला के विभिन्न थाना में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। आरोपी करीब पांच महीने पहले बेल पर जेल से बाहर आया था। वही आरोपी दीपक पर झपटमारी का एक मुकदमा थाना शहर में दर्ज है। आरोपी दीपक करीब एक साल पहले बेल पर जेल से बाहर आया था।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म के दो युवक महाबीर कॉलोनी में पार्क के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान राजेश उर्फ बांदरी पुत्र लक्ष्मण निवासी लदवा चंबा हिमाचल प्रदेश व दीपक पुत्र प्रभात निवासी जगजीवन राम कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए करीब एक सप्ताह पहले माडल टाउन में नारायण दत हॉस्पिटल के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना माडल टाउन में प्रेम निवासी गंगाराम कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक गत अगस्त माह में किशनपुरा में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में विकास निवासी किशनपुरा पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments